विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी: डॉ. अमर नाथ सिंह
बस्ती। भारतीय अभिलाषा पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। रविवार को प्रेस क्लब सभागार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में देश और प्रदेश की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम न मानकर जनहित, जनसम्मान, समान अवसर और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। पार्टी आम नागरिकों की समस्याओं को समझने, उनकी आवाज को उचित मंच प्रदान करने तथा शिक्षा, रोजगार, लघु उद्योग, किसान हित और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि भारतीय अभिलाषा पार्टी जनता के सामने एक जिम्मेदार राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी पहचान स्थापित करना चाहती है। पार्टी का प्रयास होगा कि जनसमस्याओं को गंभीरता से उठाया जाए और सकारात्मक सोच के साथ बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कार्य किया जाए।
बैठक में उपस्थित लोगों ने पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्य रूप से ओम नाथ चौहान, हरिभजनलाल श्रीवास्तव, बाबूराम, हरिवंश पटेल, रामकेश, प्रेमशंकरलाल श्रीवास्तव, रामसहाय, रजवन्त सिंह, महबूब आलम, राम प्रताप सिंह, यशवन्त सिंह रोलू, रवी सिंह, प्रमोद सिंह, जानकी प्रसाद राव, अभयदेव शुक्ल, राजन सिंह सूर्यबंशी, इन्दूधर पाण्डेय और राधारमण उपाध्याय सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट रिजवान खान AKP News

