बस्ती के दमया गांव के लाल बशीर खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई प्रदेश के प्रमुख सचिव बने
परसा दमया से मुंबई तक बशीर खान ने बढ़ाया गांव का मान, नई जिम्मेदारी मिलने पर जताया पार्टी नेतृत्व का आभार
बस्ती/मुंबई। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परसा दमया गांव के निवासी बशीर खान ने भारतीय जनता पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई प्रदेश का प्रमुख सचिव बनाए जाने पर उनके गांव और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। दमया गांव के इस लाल की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।
गांव की मिट्टी से मुंबई तक पहचान बनाने वाले बशीर खान ने अपनी नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई प्रदेश अध्यक्ष वसीम आर. खान के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों को भी तहेदिल से धन्यवाद दिया।
बशीर खान ने वसीम आर. खान को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि वह गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले सरल, कर्मठ, जुझारू और ईमानदार व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी ने मुझे जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ निभाऊंगा। पार्टी संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने और संगठन के प्रत्येक कार्य को पूरी निष्ठा से पूरा करने का प्रयास करूंगा।"
बशीर खान की इस उपलब्धि से उनके गृह क्षेत्र परसा दमया, जिला बस्ती का नाम मुंबई से लेकर देश के राजनीतिक गलियारों तक चर्चा में आया है। गांव से निकलकर दूसरे प्रदेश में संगठनात्मक जिम्मेदारी हासिल करना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। दमया का यह लाल अपनी मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण के जरिए अपने गांव की पहचान को नई ऊंचाई देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
बशीर खान ने भाजपा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं रवींद्र चौहान, देवेंद्र फर्नांडिस, संजय विनायक जोशी, संजय भाटिया, आशीष शेलार, अमित साटम, संजय उपाध्याय, मंगल प्रभात लोढ़ा, कुंवर बासित अली, इदरीश मुल्तानी और वसीम आर. खान सहित सभी सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अंत में उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों से दुआओं एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा से योगदान देते रहेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट
AKP News

.jpg)