भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मूणघाट चौराहे पर भव्य स्वागत, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने समर्थकों के साथ किया अभिनंदन
आलम की पुकार, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जनपद बस्ती आगमन पर मूणघाट चौराहे पर पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। लखनऊ से बस्ती पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के मूणघाट चौराहे पर पहुंचते ही समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को माल्यार्पण कर गजरा और गुलदस्ता भेंट किया। समर्थकों में स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत स्वीकार करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने भी इशारों में पुनः मुलाकात का संकेत दिया। इसके बाद उनका काफिला अपने निर्धारित गंतव्य की ओर रवाना हो गया।
पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का जनपद आगमन संगठनात्मक समीक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हुआ है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कहा कि यदि पार्टी उन्हें पुनः जनसेवा का अवसर देती है तो वे जनता के बीच रहकर सेवा करेंगे।
उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई त्रुटियों का अहसास है और उन पर गंभीरता से विचार किया गया है। भविष्य में ऐसी कमियों को दूर करते हुए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
रिपोर्ट रिजवान खान AKP News
