बस्ती। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार, 18 नवंबर 2026 को विकासखंड बनकटी क्षेत्र के ग्राम थरौली स्थित एक मैरेज हॉल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 65 जोड़ों ने विधि-विधान एवं रीति-रिवाज के साथ एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
आयोजित समारोह में विकासखंड बनकटी क्षेत्र के 58 जोड़ों तथा नगर पंचायत क्षेत्र के 7 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस प्रकार कुल 65 वर-वधू वैवाहिक बंधन में बंधे।
कार्यक्रम में आशुतोष पटेल की उपस्थिति रही। समारोहपूर्वक आयोजित इस कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को उनके सुखमय एवं सफल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान कर रही है।
रिपोर्ट रिजवान खान AKP News