हरैया में AAP का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
हरैया। आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से गुरुवार को हरैया विधानसभा क्षेत्र के बीआर इंटर कॉलेज के प्रांगण में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह रहे। सम्मेलन में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं आम आदमी पार्टी के भावी प्रत्याशी सभाजीत सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट रिजवान खान AKP News

