CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, बस्ती में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

 बस्ती में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

आलम की पुकार, बस्ती। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।



कांग्रेस कार्यालय, कटेश्वर पार्क के पीछे से शुरू हुआ पैदल मार्च जीआईसी गांधीनगर, कंपनी बाग चौराहा, झंडा चौराहा और डीएम कार्यालय होते हुए गांधी कला भवन पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध जताया।




प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की, जिससे प्रदर्शन स्थल और आसपास का क्षेत्र राजनीतिक नारों से गूंज उठा।



प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के साथ आलोक रंजन, डॉ. दीपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क रहा। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर कुछ समय के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं।

रिपोर्ट रिजवान खान 

AKP News 

Previous Post Next Post