बस्ती। आगामी धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना हरैया क्षेत्रांतर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को त्योहारों के दौरान सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा, AKP News