कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन जारी, अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों का रूट बदला

 कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन जारी, अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों का रूट बदला

बस्ती। कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर बस्ती पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन जारी किया है। यह डायवर्जन 23 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे से लागू होकर 24 नवंबर 2026 को मेला एवं भीड़ समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, अयोध्या की तरफ जाने वाले मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम और ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।



जानिए कहां से होगा वाहनों का डायवर्जन

1. बस्ती से आने वाले वाहन:

एनएच-27 पर बस्ती की ओर से आने वाले भारी वाहनों को लोलपुर, गोंडा से नवाबगंज, गोंडा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

2. गोंडा से आने वाले वाहन:

नवाबगंज की ओर से आने वाले वाहनों को लकड़मंडी, गोंडा से लोलपुर होते हुए बस्ती की तरफ भेजा जाएगा।

3. गोरखपुर से एनएच-27 के रास्ते आने वाले वाहन:

गोरखपुर से अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहनों को लिंक एक्सप्रेस-वे के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

4. गोरखपुर-संतकबीरनगर-बस्ती से आने वाले वाहन:

इन वाहनों को फुटहिया चौकी, थाना नगर (बस्ती) से कलवारी, टांडा, अकबरपुर और दोस्तपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की तरफ भेजा जाएगा।

वाहन चालकों से अपील

कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए यात्रा से पहले अपने रूट की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा AKP News 

Previous Post Next Post