शास्त्री चौक से निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

 शास्त्री चौक से निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

आलम की पुकार, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य शुभारंभ बुधवार को शास्त्री चौक से हुआ। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि एवं बस्ती के प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सतेन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक सुनील सिंह एवं विजय पांडेय ‘राजू’ रहे, जबकि संचालन अमृत कुमार वर्मा ने किया।




शास्त्री चौक पर जुटे विशाल जनसमूह एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन के उपरांत प्रधानमंत्री द्वारा ‘सेवा ज्योति’ का प्रज्वलन किया गया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने भी सेवा ज्योति प्रज्वलित की।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि जिस समर्पण के साथ नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में देशवासियों की सेवा कर रहे हैं, वह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि देश और देश की जनता के प्रति प्रधानमंत्री मोदी का समर्पण राजनीति में अद्वितीय और अलौकिक है। उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया है और आज भी उसी जज्बे के साथ देश की सेवा कर रहे हैं।

सेवा ज्योति प्रज्वलन के बाद जिले को चार भागों में विभाजित कर विशाल पदयात्राएं निकाली गईं। पहली पदयात्रा गांधी नगर मार्ग की ओर, दूसरी अमहट की ओर, तीसरी कलेक्ट्रेट से रौता चौराहा की ओर तथा चौथी पुराने डाकखाने की दिशा में रवाना हुई। इन पदयात्राओं के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर सामाजिक सेवा एवं जनजागरण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

पदयात्रा में विधायक अजय सिंह, राजेंद्र नाथ तिवारी, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडेय, श्याम बिहारी गौड़, डॉ. रोली सिंह, राज किशोर सिंह, नेहा वर्मा, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, संजय चौधरी, अंकुर वर्मा, राणा दिनेश सिंह, अश्वनी उपाध्याय, गजेंद्र सिंह, अनिल दुबे, अरविंद श्रीवास्तव, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, अरविंद पाल, डॉ. रघुवर पांडेय, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पांडेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, पप्पू शुक्ला, राजेंद्र राजभर, अवनीश सिंह, अमित गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, राकेश श्रीवास्तव, हरीश सिंह, सरोज मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, नीलम गौड़, प्रदीप निषाद, मनमोहन श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार चौधरी, सुधाकर पांडेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि तिवारी, नीरज त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव ‘गोला’, रवि सिंह, संध्या दीक्षित, जगदंबा शुक्ला, ओमकार सिंह, विनय सिंह सोनू, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, प्रमोद पांडेय, गंगेश सिंह, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जनकराम गौतम, जमुना पांडेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेंद्र चौहान, सर्वजीत भारती, विशुद्धानंद त्रिपाठी, शिव प्रसाद चौधरी, तारक जायसवाल, विजय भान सिंह, अंकित पांडेय ‘पवन’, संजय कुमार चौरसिया, आशा सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल, जवाहर लाल जायसवाल, दुष्यंत विक्रम सिंह, राज कुमार शुक्ल, सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’, विनय यादव, नागेंद्र सिंह ‘सिंकु’, श्रुति अग्रहरि, मनोज सिंह, विजय कुमार राजू, जगदीश अग्रहरी, प्रमोद चौधरी, गिल्लम चौधरी, नितेश शर्मा, सचिन सिंह, मनीष पांडेय, हरि शंकर सिंह ‘लाखन’, आलोक सिंह ‘अंशु’, विनय प्रताप सिंह ‘सोनू’, अमरनाथ सिंह, चंद्रशेखर ‘मुन्ना’, रमेश चक्रवर्ती, अभिनव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रिपोर्ट रिजवान खान, AKP News 

Previous Post Next Post