लोकतंत्र की आवाज़ दबेगी नहीं, समाजवादी आवाज़ थमेगी नहीं!
आलम की पुकार, बस्ती। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर बस्ती में पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज़ बुलंद की और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
पैदल मार्च में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि “लोकतंत्र की आवाज़ दबेगी नहीं और समाजवादी आवाज़ थमेगी नहीं।” उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है।
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।
सपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनहित की आवाज़ को आगे भी मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट
AKP News


