08 घंटे में साइबर ठगी की पूरी रकम वापस, साइबर थाना बस्ती की त्वरित कार्रवाई

 08 घंटे में साइबर ठगी की पूरी रकम वापस, साइबर थाना बस्ती की त्वरित कार्रवाई

बस्ती। साइबर थाना बस्ती की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के ₹7,998 की पूरी धनराशि महज 08 घंटे के अंदर उसके खाते में वापस करा दी।



पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर के नेतृत्व में साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर थाना बस्ती के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कांस्टेबल अमित कुमार झा एवं कांस्टेबल अर्पित मौर्या की टीम ने मामले में प्रभावी कार्रवाई की।

पीड़ित संदीप तिवारी पुत्र रमापति तिवारी, निवासी देबरहिया राउत, पोस्ट भैंसाहा, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती, जो सीएससी संचालक हैं, के साथ आधार कार्ड से संबंधित प्रक्रिया के दौरान UPI MPIN बदलकर ₹7,998 की साइबर ठगी की गई थी।

प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद साइबर थाना पुलिस ने तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए ठगी की संपूर्ण धनराशि ₹7,998 पीड़ित के खाते में वापस करा दी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर थाना बस्ती पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की।

पुलिस की अपील

साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तुरंत 1930 पर कॉल करें। साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल⁠� पर शिकायत दर्ज करें। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, ठगी की रकम को रोकने/वापस कराने की संभावना उतनी बेहतर हो सकती है।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा AKP News 

Previous Post Next Post