बस्ती के एसपी यशवीर सिंह का जौनपुर तबादला, बलिया के एसपी ओमवीर सिंह संभालेंगे बस्ती की कमान
बस्ती। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में बस्ती के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह का तबादला जौनपुर के पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है।
वहीं बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को स्थानांतरित कर बस्ती का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। तबादले के बाद अब बस्ती की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी ओमवीर सिंह संभालेंगे।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर आगे की रणनीति पर नजर रहेगी।
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा, AKP News
