बस्ती आगमन पर रालोद नेताओं का भव्य स्वागत, उमड़े समर्थक
नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद प्रथम आगमन पर जगह-जगह हुआ स्वागत, पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प
आलम की पुकार, बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ रालोद नेता राधेश्याम चौधरी को जिलाध्यक्ष, सुनील कुमार पाण्डेय को जिला महासचिव तथा दीपक मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के जनपद आगमन पर घघौवा, कप्तानगंज, बड़ेवन, कम्पनी बाग, रोडवेज, जिगिना, ओड़वारा, मुंडेरवा, शुगर मिल चौराहा, बरडाड़ चौराहा, कुरियार और महादेवा सहित विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। थरौली गांव पहुंचने पर भी नेताओं का स्वागत किया गया, जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वह पार्टी को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक संगठन की पहुंच बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे।
जिला महासचिव सुनील कुमार पाण्डेय और जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने भी पार्टी संगठन को मजबूत स्थिति में लाने के लिए पूरी ताकत से काम करने का संकल्प जताया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को जनपद में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विभिन्न स्थानों पर स्वागत करने वालों में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण सिंह, दिनेश सिंह, अभय पटेल, त्रिपुरेश पाठक, राजेन्द्र चौधरी, विवेक चौधरी, राय अंकुरम श्रीवास्तव, अरविन्द पाल, अरविन्द, राघवेन्द्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मुंडेरवा के प्रतिनिधि अजय सिंह टिंकू, बब्बू चौधरी, वीरेन्द्र सिंह, शिवकुमार गौतम, इन्द्रबहादुर यादव, इरफान प्रधान, तारिक प्रधान, जयराम वर्मा, दीवान चन्द पटेल, प्रदीप सिंह, शम्भू, ज्ञानचंद, रविन्द्र सिंह, संजय चौधरी, कुलदीप चौधरी, परशुराम यादव, विनोद राय, राजेश कुमार चौधरी, शहजाद, शिवप्रसाद चतुर्वेदी, बालमुकुन्द पाण्डेय, रामसागर चौधरी, इन्द्रजीत चौधरी, घनश्याम चौधरी, प्रेमचंद चौधरी, राजमन चौधरी, अमरेश चौधरी, बीरबल चौधरी, रामजीत चौधरी, मनोज सिंह और सुहेल सहित अनेक समर्थक एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
