कोतवाली रोड पर B MART का शुभारंभ, ₹999 की खरीदारी पर निश्चित उपहार

 बस्ती में B MART का भव्य पुनः उद्घाटन।

बस्ती। शहर के कोतवाली रोड स्थित जिला अस्पताल चौराहे के निकट बहराइची राम मुंडेरवा की पुरानी दुकान के नाम से प्रसिद्ध प्रतिष्ठान B MART का भव्य पुनः उद्घाटन 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान के नए स्वरूप और आकर्षक साज-सज्जा को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में बहुत से ग्राहक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



उद्घाटन समारोह में पवन कुमार, अंकुर वर्मा (प्रतिनिधि अध्यक्ष, नगर पालिका बस्ती), आशुतोष राय, आशीष शुक्ला, राजेश सिंह, शीतला प्रसाद, हर्षित एवं द्रषित सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतिष्ठान के पुनः शुभारंभ पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी मुख्य कार्यक्रम संयोजक मास्टर शिव ने संभाली। उनके मार्गदर्शन में उद्घाटन समारोह सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

B MART में ग्राहकों की सुविधा के लिए ग्रोसरी, कॉस्मेटिक्स एवं गिफ्ट गैलरी सहित विभिन्न श्रेणियों के सामान उपलब्ध हैं। उद्घाटन के अवसर पर प्रतिष्ठान की ओर से 999 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी पर निश्चित उपहार देने की घोषणा की गई। इस ऑफर को लेकर ग्राहकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान की व्यवस्थाओं में टीम के सदस्यों संध्या गोड़, काजल, अंजलि, रिया, मुस्कान जायसवाल, श्रेया चतुर्वेदी, प्रियंका, सचिन, रिंकू, राजेश, शिवम, रंजन, राजन, रूबी, विनोद, राजू, अंकिता एवं अनिशा ने सहयोग किया। इसके अतिरिक्त अभिषेक श्रीवास्तव, सूरज, आदित्य सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

B MART के पुनः उद्घाटन के साथ ही प्रतिष्ठान में ग्राहकों की आवाजाही और खरीदारी को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

रिपोर्ट रिजवान खान AKP News 

Previous Post Next Post