शिक्षक एमएलसी चुनाव: भाजपा ने मतदाताओं से किया जनसंपर्क, ध्रुव त्रिपाठी के पक्ष में मांगा प्रथम वरीयता का मत
बस्ती। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी के प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं बस्ती जिला प्रभारी डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, क्षेत्रीय मंत्री वैभव पाण्डेय, साऊंघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार और पूर्व विधायक रवि सोनकर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
महादेवा विधानसभा क्षेत्र के बनकटी मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय और महसों मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के साथ पार्टी नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों एवं मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी के समर्थन में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की गई।
जनसंपर्क अभियान के तहत ध्रुवचंद्र प्रहलाद कुमार इंटर कॉलेज पाकरडाड, बुद्धराम विद्या देवी कन्या इंटर कॉलेज पाकरडाड, प्रहलाद कुमार सुशीला देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाकरडाड, यशडीयश पब्लिक स्कूल खरौहवा, बस्ती तथा सम्राट अशोक बालिका इंटर कॉलेज बनकटी में संपर्क किया गया।
भाजपा नेताओं ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क कर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।
रिपोर्ट रिजवान खान AKP News
