मुख्यमंत्री योगी के संभावित दौरे को लेकर बस्ती में तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

 

मुख्यमंत्री योगी के संभावित दौरे को लेकर बस्ती में तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे अधिकारी, मंडलायुक्त और डीआईजी ने तेलियाजोत पहुंचकर लिया जायजा

बस्ती। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के यहां आने की संभावना है। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जनपद में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं और प्रशासन अलर्ट मोड में है। संबंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा, यातायात और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में अधिकारी जुटे हुए हैं।



इसी क्रम में मंडलायुक्त और डीआईजी ने तेलियाजोत पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

रिपोर्ट रिजवान खान AKP News 

AKP News | जब भी देखें, सच देखें

Previous Post Next Post