जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल में बाल दिवस की धूम, नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

 जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस, बाल मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन



बस्ती। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल परिसर में बाल दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बच्चों एवं अभिभावकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर विशाल बाल मेले के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री संतोष सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह ने मां सरस्वती एवं चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।








बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर खान-पान की विविध सामग्री के साथ मनोरंजक खेलों की भी व्यवस्था की गई थी। विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह ने बाल मेले का निरीक्षण किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे कार्यक्रम बच्चों को व्यावहारिक जीवन का अनुभव प्रदान करते हैं और उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों तक ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्ले-वे के बच्चों ने 'ओम साईं नाम', एलकेजी के बच्चों ने 'जुबी-जुबी', यूकेजी के बच्चों ने 'पापा कहते हैं' तथा कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों ने 'मेरे घर राम आए हैं' गीत पर आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया।

वहीं कक्षा चार के बच्चों ने 'जिद पर आ गई पार्वती' और कक्षा छह के विद्यार्थियों ने 'चले जैसे हवाएं सनन-सनन' गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। राजश्री, अविका और अंशिका ने मैशअप गीतों पर अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर नाटक बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा चार के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक 'सोशल मीडिया का बच्चों पर प्रभाव' रहा। नाटक के माध्यम से बच्चों ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उसके बाल जीवन पर पड़ने वाले असर को जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों एवं दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

इसके अतिरिक्त अभिभावकों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन दिवाकर एवं प्रतिभा ने किया। इस अवसर पर राकेश, राजेश, साकेत, गिरीश, पवन, नीरज, प्रवीन, अरविंद, अमन, शिवा, निगहत, मीनाक्षी, हिना, आयुषी, सना, शबनम, नम्रता, सावित्री, नगमा, पूजा, महिमा, श्रुति, अलिशा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन, सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का यादगार अवसर साबित

ब्यूरो रिपोर्ट 

AKP News 

Previous Post Next Post