माँ कुआनों की भव्य आरती में शामिल हुए इंजीनियर अरविंद पाल, भारतीय संस्कृति और नदी संरक्षण पर रखे विचार
बस्ती। जनपद बस्ती में चित्रांश क्लब बस्ती के संस्थापक श्री राजेश चित्रगुप्त के आयोजन में माँ कुआनों की भव्य एवं दिव्य आरती कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तर प्रदेश, अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने सहभागिता की। उन्होंने माँ कुआनों की पावन आरती एवं विधिवत पूजन-अर्चन में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में इंजीनियर अरविंद पाल ने माँ कुआनों की महिमा का स्मरण करते हुए भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और नदियों के संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने वाला बताया।
कुआनों नदी के पावन तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन ने भारतीय धार्मिक परंपराओं और नदी संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम के अंत में इंजीनियर अरविंद पाल ने इस भव्य आयोजन के लिए चित्रांश क्लब बस्ती के संस्थापक श्री राजेश चित्रगुप्त सहित क्लब के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट रिजवान खान AKP News
