धनतेरस और दीपावली को लेकर पैकोलिया थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

 धनतेरस और दीपावली को लेकर पैकोलिया थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

प्रतिमा स्थापना, विसर्जन और डीजे संचालन को लेकर आयोजकों को दिए गए दिशा-निर्देश, नियमों का पालन करने की हिदायत

आलम की पुकार, बस्ती। आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना पैकोलिया परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने की। इसमें लक्ष्मी प्रतिमा स्थापना करने वाले आयोजक, डीजे संचालक तथा थाने के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में आयोजित बैठक में त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने, डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह और विवादित गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने आयोजकों एवं डीजे संचालकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। बैठक में उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा AKP News 


Previous Post Next Post