मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद मामले में पांच वांछित गिरफ्तार, एक बाल अपचारी हिरासत में

 मूर्ति विसर्जन विवाद में पांच वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

बस्ती। मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देश तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना पुरानी बस्ती में दर्ज मुकदमा संख्या 220/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।



गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विक्की उर्फ विकास निवासी लखनौरा, अभिषेक, सेराज अली, मोहम्मद आरिफ और सलमान कुरैशी निवासी परसा तकिया, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की उम्र लगभग 19 से 21 वर्ष के बीच बताई गई है। मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा 7 सीएलएस एक्ट के तहत दर्ज है। गिरफ्तारी की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय के साथ हेड कांस्टेबल राजेश प्रसाद, अरविन्द यादव, राजेश कुमार तथा कांस्टेबल अरविन्द गुप्ता, सतीश यादव और राहुल गौड़ शामिल रहे।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा AKP News 

Previous Post Next Post