पैकोलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 13 लोगों पर कार्रवाई कर न्यायालय भेजा

 पैकोलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 13 लोगों पर कार्रवाई कर न्यायालय भेजा

बस्ती। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पैकोलिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत कार्रवाई कर उन्हें संबंधित न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द के नेतृत्व में पैकोलिया पुलिस टीम ने शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत कार्रवाई की।



इन 13 लोगों के विरुद्ध हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई की जद में आने वाले व्यक्तियों में आनंद गुप्ता, सूरज गुप्ता, सचिन यादव, कृष्णा सोनी, मनीष, रजनीश, आशीष, सैलानी, सोनू, शिवलाल, राम तीरथ, बाबूलाल एवं राम आंचल शामिल हैं।

ये सभी थाना पैकोलिया क्षेत्र के बेलघाट एवं बढ़कुइया गांव के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द के साथ उपनिरीक्षक सैयद वसी हैदर अली, विचित्रमणि सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजमणि यादव एवं कांस्टेबल सूरज सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा AKP News 

Previous Post Next Post