बस्ती: परसरामपुर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई, SDM न्यायालय भेजा

 बस्ती: परसरामपुर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई, SDM न्यायालय भेजा

बस्ती। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से परसरामपुर थाना पुलिस ने बड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग गांवों के 10 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय उपजिलाधिकारी हरैया भेज दिया।



पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, कार्रवाई की जद में आने वाले व्यक्तियों में ग्राम गुदनुपर निवासी राज, धनंजय कनौजिया और नैंसी शामिल हैं। वहीं ग्राम कोहराए निवासी रवि वर्मा, विकास वर्मा, रमेश वर्मा और श्रवण वर्मा के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा ग्राम सिकंदरपुर निवासी सुकई, रमेश और रेखा के खिलाफ भी उक्त धाराओं में निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

परसरामपुर पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत यह कार्रवाई की गई है। सभी 10 व्यक्तियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी न्यायालय हरैया रवाना किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक केशव बिहारी, उपनिरीक्षक जितेंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा, कांस्टेबल जय सिंह, अंकुर सिंह, वीरेंद्र यादव, अनुराग मिश्रा एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका मौर्य शामिल रहीं।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा AKP News 

Previous Post Next Post