बस्ती: 10 हजार रुपये को लेकर हुआ विवाद, पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

 बस्ती में पति की हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल लाठी और गमछा बरामद

कप्तानगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई, पूछताछ में घरेलू विवाद और पैसों को लेकर झगड़े की बात आई सामने

बस्ती। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई तिनियहवा गांव में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित पत्नी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी और एक गेरुआ रंग का गमछा बरामद किया है।



पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को दिग्विजय पुत्र रामतीरथ का शव उनके घर में बेड पर मिला था। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र राजन वर्मा की तहरीर पर कप्तानगंज थाने में लीलावती पत्नी स्वर्गीय दिग्विजय के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 306/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए कप्तानगंज पुलिस ने 19 नवंबर 2026 को सुबह 10:08 बजे आरोपी लीलावती (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में घरेलू विवाद की बात आई सामने

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में अक्सर उसके साथ विवाद करता था। महिला ने बताया कि 16 नवंबर को उसने खेती-बारी के लिए घर में 10 हजार रुपये रखे थे, जिन्हें उसके पति ने बिना जानकारी दिए निकाल लिया था।

इसी बात को लेकर रात में दोनों के बीच विवाद हुआ। महिला के बयान के अनुसार, विवाद के दौरान उसके पति ने घर में रखी लाठी से उस पर हमला किया। इसके बाद उसने लाठी छीनकर पति पर वार किया और बिस्तर पर गिरने के बाद गमछे से गला दबा दिया।

महिला ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसके दो बेटे हैं, जो बाहर रहते हैं। उसे आशंका थी कि उसका पति जमीन बेचकर बच्चों के हिस्से का हक प्रभावित कर सकता है।

पुलिस ने ये सामान किया बरामद

घटना में प्रयुक्त एक लाठी।

एक गेरुआ रंग का गमछा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव

उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव

उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार राय

उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव

कांस्टेबल अभिमन्यु शर्मा

कांस्टेबल आंशु जायसवाल

महिला कांस्टेबल शिल्पा रावत

महिला कांस्टेबल मनोरमा सरोज

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा AKP News 

Previous Post Next Post