दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

 दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

AKP News, बस्ती। थाना पैकोलिया पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी 1 अक्टूबर 2026 को पचपेड़वा चौराहे से की गई।



थाना पैकोलिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 143/2026, धारा 65(1), 351(3) BNS एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी पप्पू मौर्य पुत्र नरसिंह मौर्य, उम्र 38 वर्ष, निवासी थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया मोती चन्द, उपनिरीक्षक कान्ति कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल धर्मवीर सिंह एवं कांस्टेबल शोभित शामिल रहे।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा, AKP News 

Previous Post Next Post