बस्ती: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामाकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, मुकदमा संख्या 456/2026, धारा 69, 352 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित मामले में वांछित आरोपी प्रदीप सिंह (29 वर्ष), पुत्र रामकृपाल सिंह, निवासी ग्राम हरिगंवा, थाना परशुरामपुर, जनपद बस्ती को 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे मूड़घाट पुल, थाना कोतवाली क्षेत्र, बस्ती से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
श्री बृजानन्द सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली।
उपनिरीक्षक हरी राय, चौकी प्रभारी मड़वानगर।
हेड कांस्टेबल कुंवर बहादुर यादव।
कांस्टेबल मोहम्मद अफजाल।
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा AKP News
