भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला कार्यालय का किया घेराव, महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया

 भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला कार्यालय का किया घेराव, महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया

राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ लगाए नारे, महिला सम्मान के मुद्दे पर जवाबदेही की मांग

बस्ती। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा महिलाओं के सम्मान को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी और पार्टी की कथित महिला विरोधी मानसिकता के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांग्रेस जिला कार्यालय बस्ती का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।



जिला कार्यसमिति सदस्य चंदा श्रीवास्तव, पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह, जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्र एवं शिवानी सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने जेएनयू प्रकरण के विरोध में पैदल मार्च निकाला। इसके बाद कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की और महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस मुर्दाबाद’, ‘राहुल गांधी होश में आओ’ और ‘महिला विरोधी कांग्रेस हाय-हाय’ जैसे नारे लगाए।

इस अवसर पर पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अपमान से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि नारी सम्मान, न्याय और जवाबदेही के लिए उठाई गई आवाज है। महिलाओं के सम्मान की रक्षा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के लिए सभी को एकजुट रहने की जरूरत है। उन्होंने इस प्रकरण में राहुल गांधी की चुप्पी और कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जवाबदेही की मांग की।

सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चरित्र महिला विरोधी रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता कभी महिला आरक्षण का विरोध करते हैं तो कभी देश की नारी शक्ति का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की मातृशक्ति महिलाओं के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदर्शन में रूबी, सीता देवी, कौशल्या, सीमा, कृष्णावती, अंशु, सुधा, शिवानी, शबनम, सीमा देवी, चिरैता देवी, गायत्री, सुनीता, बबिता, दुर्गावती, सुभवती, रेनू, खुशी, रोहिणी, तारा, साधना, मुस्कान, ज्योति, सानिया, गौरा देवी, रागिनी, शीला, सरस्वती, नीतू, लता देवी, मधु, पूनम, आशा, नीता, निमिषा, अमृत कुमार वर्मा, राजकुमार शुक्ल, अभिनव उपाध्याय और तारक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट रिजवान खान AKP News 

Previous Post Next Post