सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
कुसौरा (बस्ती)। एकता मैरेज हॉल (बेइली), कुसौरा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ कार्यकर्ताओं की भूमिका, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता, मेहनत और आपसी समन्वय से ही संगठन को नई मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने, संगठन का विस्तार करने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रजनीश श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह और राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर (महादेवा) उपस्थित रहे। बैठक में महादेवा विधायक दूध राम के प्रतिनिधि फूलचंद श्रीवास्तव सहित बृजभूषण मिश्रा, श्रीमती लक्ष्मी राजभर, राजेश राजभर, कल्लू प्रधान, जगदीश चौधरी, नईम मास्टर, अमन राजभर, उमेश यादव, पवन चौधरी, सुनील सिंह, कृष्ण कुमार राजभर, जिला अध्यक्ष पूजा राजभर और निरंकार यादव समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने भी सहभागिता की। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, पार्टी की विचारधारा को व्यापक स्तर पर पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अपने विचार साझा किए।
रिपोर्ट रिजवान खान, AKP News
