सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों की खैर नहीं! बस्ती पुलिस की पैनी नजर, आपत्तिजनक सामग्री पर होगी कड़ी कार्रवाई
बस्ती। सोशल मीडिया पर जाति, धर्म, समुदाय अथवा वर्ग विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक, भड़काऊ, विद्वेषपूर्ण या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री पोस्ट, शेयर अथवा फॉरवर्ड करने वालों के खिलाफ बस्ती पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी की है।
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह की ओर से जनपदवासियों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर ऐसी किसी भी सामग्री को पोस्ट, शेयर या फॉरवर्ड न करें, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो अथवा कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका हो।
पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि देवी-देवताओं, महापुरुषों एवं गणमान्य व्यक्तियों के संबंध में अभद्र या अपमानजनक टिप्पणी तथा आपत्तिजनक पोस्ट/कमेंट सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बस्ती पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रख रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी पोस्ट को आगे बढ़ाने से पहले उसकी सत्यता और उसके संभावित प्रभाव के बारे में सोचें।
बस्ती पुलिस का संदेश—
“सही सोचें... जिम्मेदार नागरिक बनें... कानून का पालन करें।”
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा
AKP News | आलम की पुकार
जब भी देखें, सच देखें।
