बैंक ऑफ इंडिया की बहराइच शाखा के बाहर प्रदर्शन, करोड़ों के घोटाले का आरोप; बैंक से जुड़ा एक व्यक्ति गिरफ्तार
अपने जमा पैसे की वापसी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे महिला-पुरुष, पुलिस ने संभाली मोर्चा
बहराइच। बैंक ऑफ इंडिया की बहराइच शाखा के बाहर अपने जमा पैसे की वापसी की मांग को लेकर महिलाओं और पुरुषों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बैंक से जुड़े मामले में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए अपनी रकम वापस दिलाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उनकी जमा पूंजी वापस नहीं मिल रही है, जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर आक्रोशित महिला और पुरुष बैंक शाखा के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
मामले में बैंक से संबंधित एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है। वहीं, पूरे प्रकरण को लेकर पुलिसिया जांच शुरू कर दी गई है। प्रदर्शन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। महिला पुलिसकर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। कथित घोटाले की वास्तविक धनराशि और अन्य पहलुओं का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
रिपोर्ट इमरान खान AKP News
