बस्ती: पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, पैकोलिया पुलिस की कार्रवाई

 बस्ती: पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, पैकोलिया पुलिस की कार्रवाई

बस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पैकोलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद के नेतृत्व में थाना पैकोलिया पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 157/2026 धारा 137(2) बीएनएस एवं 5(m)/6, 5(o)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त रामजी रैना उर्फ रामजी कनौजिया को गिरफ्तार किया।



गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामजी रैना उर्फ रामजी कनौजिया (28 वर्ष), पुत्र किशन लाल, निवासी मुसहा बरहपेड़ा, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को 6 नवंबर 2026 को पचपेड़वा चौराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोती चंद, उपनिरीक्षक सैयद वसी हैदर जैदी एवं कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल रहे।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा AKP News 

Previous Post Next Post