बस्ती सदर विधानसभा सीट से मनीष मिश्रा की दावेदारी, 2027 चुनाव लड़ने की घोषणा से सियासी हलचल तेज

 बस्ती। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष मिश्रा ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू कर दी है।



मनीष मिश्रा की इस घोषणा के बाद बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में उनकी चुनावी दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा संगठन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में उनकी भूमिका को देखते हुए उनके इस कदम को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

मनीष मिश्रा के चुनाव लड़ने के ऐलान से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में भी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में अब इस बात को लेकर चर्चा है कि भाजपा नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनाव में बस्ती सदर सीट से किसे प्रत्याशी बनाता है।

फिलहाल मनीष मिश्रा की इस घोषणा ने 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में चुनावी चर्चाओं को तेज कर दिया है।।

 रिपोर्ट रिजवान खान AKP News 

Previous Post Next Post