पचपेड़वा चौराहे से दुष्कर्म के आरोपी को पैकोलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
बस्ती। पैकोलिया थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी 1 अक्टूबर 2026 को पचपेड़वा चौराहे से की गई।
पुलिस के मुताबिक, थाना पैकोलिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 143/2026 में धारा 65(1), 351(3) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पप्पू मौर्य (38), पुत्र नरसिंह मौर्य, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय, बस्ती रवाना किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द, उपनिरीक्षक कान्ति कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल धर्मवीर सिंह और कांस्टेबल शोभित शामिल रहे।
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा, AKP News
.jpg)