न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्त के घर डुग्गी-मुनादी, नोटिस चस्पा

 न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्त के घर डुग्गी-मुनादी, नोटिस चस्पा

बस्ती। थाना रुधौली पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में फरार चल रहे अभियुक्त इरशाद पुत्र युनुस, निवासी दुधराक्ष, थाना रुधौली, जनपद बस्ती के घर पर डुग्गी-मुनादी कराकर उद्घोषणा पढ़ी और नोटिस चस्पा किया।



पुलिस के अनुसार, अभियुक्त थाना रुधौली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 45/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506, 452, 326 तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में वांछित है। गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अभियुक्त के फरार रहने पर विशेष न्यायाधीश, एससी/एसटी अधिनियम, बस्ती की अदालत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा का आदेश जारी किया था।

दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को रुधौली पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अभियुक्त के निवास पर सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा पढ़ी और नोटिस चस्पा किया।

न्यायालय ने अभियुक्त को 31 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे तक उपस्थित होने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय तक उपस्थित नहीं होने पर नियमानुसार संपत्ति की कुर्की सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा AKP News 

Previous Post Next Post