पैकोलिया पुलिस की पहल: छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति के तहत दी कानून की जानकारी

 पैकोलिया पुलिस की पहल: छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति के तहत दी कानून की जानकारी

आलम की पुकार, बस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बस्ती पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 अक्टूबर 2026 को थाना पैकोलिया पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।



पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह और प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया श्री मोतीचंद के नेतृत्व में महिला आरक्षी शिवानी कुमारी एवं प्रियंका वर्मा ने थाना क्षेत्र के कंपोजिट जे.एच.एस. विद्यालय में एलसीडी के माध्यम से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, कानून और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

छात्राओं को इन हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

1090 — वीमेन पावर लाइन

1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन

181 — महिला हेल्पलाइन

112 — पुलिस आपातकालीन सेवा

102 — स्वास्थ्य सेवा

108 — एंबुलेंस सेवा

1930 — साइबर अपराध हेल्पलाइन

9454403119 — थाना पैकोलिया का सीयूजी नंबर

पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया, ताकि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अन्य महिलाओं और बालिकाओं को भी उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक कर सकें।

इसके अतिरिक्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं ने मिशन शक्ति से संबंधित नुक्कड़ नाटक का सुंदर प्रदर्शन किया। इसके माध्यम से महिला सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

संदेश: नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन से ही सशक्त समाज एवं सशक्त प्रदेश का निर्माण संभव है।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा AKP News 

Previous Post Next Post