पूर्वांचल के मालवीय स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी की आठवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

आलम की पुकार (AKP News), संतकबीरनगर। पूर्वांचल में आधुनिक, रोजगारपरक एवं तकनीकी शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी की आठवीं पुण्यतिथि शनिवार को उनके पैतृक गांव भिटहा स्थित चतुर्वेदी विला परिसर में भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े हजारों लोग पहुंचे।




‘पूर्वांचल के मालवीय’ के रूप में याद किए जाने वाले स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में लोगों की नम आंखें और चेहरे पर श्रद्धा एवं सम्मान के भाव उनके प्रति गहरी आत्मीयता को दर्शा रहे थे। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता भी एक मंच पर नजर आए।

सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद एवं एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्र-छात्राओं ने भी अपने संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

परिवार ने नम आंखों से किया स्मरण

श्रद्धांजलि देने के लिए जब चतुर्वेदी परिवार स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र के सामने पहुंचा तो माहौल भावुक हो गया। बड़े भाई गोमती प्रसाद चतुर्वेदी ने सपत्नीक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने अनुज के चित्र को कुछ क्षणों तक एकटक निहारा। इस दौरान चतुर्वेदी विला का परिसर भावुकता और सन्नाटे में डूब गया।

सुंदरकांड के आयोजन की समाप्ति के बाद श्रद्धांजलि कार्यक्रम शुरू हुआ। चतुर्वेदी विला की मुखिया चंद्रावती देवी, पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी, पं. जनार्दन चतुर्वेदी, रत्नेश चतुर्वेदी सहित परिवार के सदस्यों ने स्व. चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

परिवार की बहुएं सविता चतुर्वेदी एवं शिखा चतुर्वेदी तथा दिव्येश चतुर्वेदी, अखंड प्रताप चतुर्वेदी, राजन चतुर्वेदी, रजत चतुर्वेदी एवं आयुष्मान चतुर्वेदी ने भी नम आंखों से अपने दिवंगत परिजन को श्रद्धांजलि दी।

जरूरतमंदों में बांटे अंगवस्त्र और नकद राशि

पुण्यतिथि के अवसर पर सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं राकेश चतुर्वेदी ने परिवार के युवराजों अखंड, राजन एवं रजत के साथ क्षेत्र से पहुंचे हजारों जरूरतमंद महिला-पुरुषों को अंगवस्त्र एवं नकद धनराशि वितरित की। लोगों ने स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

इससे पूर्व पूर्व सदर विधायक जय चौबे की देखरेख में स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के दोनों पुत्रों डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं राकेश चतुर्वेदी तथा बहुओं सविता चतुर्वेदी एवं शिखा चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपने श्रद्धेय पिता की आत्मा की शांति के लिए अनुष्ठान किया।

शिक्षा जगत की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. ओपी पांडेय, अम्बा केपीएस पीजी कॉलेज के प्रबंधक, आरपी मॉडर्न इंटर कॉलेज महुली के प्रधानाचार्य रामचंद्र यादव, सूर्या एकेडमी के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव तथा एपीएन पीजी कॉलेज डुमरी के प्राचार्य राकेश श्रीवास्तव सहित शिक्षा जगत से जुड़े अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

बस्ती मंडल के विभिन्न स्थानों पर संचालित शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भी स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के निर्देशन तथा पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय एवं एसआर के सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय की देखरेख में देर शाम तक भोज का कार्यक्रम चलता रहा।

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी प्रमोद पूर्वांचल एवं लोक गायिका अंजनी पांडेय की टीम ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने किया नमन

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, भाजपा जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री यादव, राम ललित चौधरी, भाजपा नेता एवं धनघटा चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि, पौली ब्लॉक प्रमुख राममिलन यादव, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ गोरक्ष प्रांत के संयोजक संजय द्विवेदी, खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, बघौली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह, साथा ब्लॉक प्रमुख अरविंद जासवाल, भाजपा नेता कौशल चौधरी, खलीलाबाद चेयरमैन जगत जायसवाल सहित अनेक लोग शामिल रहे।

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, पूर्व अध्यक्ष रामवृक्ष यादव, सपा प्रदेश सचिव नित्यानंद यादव, खलीलाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आलोक यादव सोनू, युवजन सभा जिलाध्यक्ष राहुल यादव बादल, सपा जिला महासचिव विनोद यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया समेत सपा एवं अन्य दलों के नेताओं ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा प्रमोद पांडेय, इंजीनियर अरविंद सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव, मयाराम पाठक, समाजसेवी दानिश खान, सपा नेता असद महताब, महताब आलम बब्बू, असजद हुसैन, बब्लू चौधरी, जबीउल्लाह खान, अजीम खान, रविंद्र यादव, राजीव गुप्ता, रत्नेश मिश्र, अजय मिश्र, अजय पांडेय, अवधेश सिंह, सर्वेश सिंह, ग्रीस चौधरी, अभयानंद सिंह, अमरनाथ उपाध्याय, निहाल चंद पांडेय, अंकित पाल, आलोक उपाध्याय, राजपाल यादव, पवन यादव, शंकर यादव एवं आनंद ओझा सहित हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी का व्यक्तित्व सदैव लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार और समाज के प्रति योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पुण्यतिथि पर पहुंचे लोगों ने चतुर्वेदी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

रिपोर्ट रिजवान खान 

AKP News 

Previous Post Next Post