बस्ती में महिला के पेट से निकाला 6 किलो का ट्यूमर, डॉ. राजेश पटेल ने किया सफल ऑपरेशन

 बस्ती में महिला के पेट से निकाला 6 किलो का ट्यूमर, डॉ. राजेश पटेल ने किया सफल ऑपरेशन

बस्ती। जनपद बस्ती के ओपेक चिकित्सालय कैली जाने वाली सड़क पर स्थित क्योर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने जटिल सर्जरी करते हुए एक महिला के पेट से लगभग 6 किलोग्राम का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। सर्जरी का नेतृत्व सर्जन डॉ. राजेश पटेल ने किया। ऑपरेशन के बाद मरीज किरन की स्थिति सुरक्षित बताई गई है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेलचौक क्षेत्र के खोराखार निवासी गौरीशंकर की पत्नी किरन को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच और उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में महिला के पेट से लगभग 6 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस जटिल सर्जरी में सर्जन डॉ. राजेश पटेल के साथ एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. चौधरी संजय का भी सहयोग रहा।

ऑपरेशन को सफल बनाने में सहयोगी स्टाफ नंदलाल चौधरी, ओम प्रकाश यादव, पंकज चौधरी और मीना ने भी योगदान दिया। पूरी टीम के समन्वय और चिकित्सकीय विशेषज्ञता से यह जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अस्पताल में उपलब्ध कराई गईं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीज के उपचार के दौरान बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। महिला के पेट से इतने बड़े ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट रिजवान खान AKP News 

आलम की पुकार | बस्ती

Previous Post Next Post