4 नवंबर की पदयात्रा को सफल बनाने में जुटी भाजपा, गोरखपुर में जुटेंगे बस्ती के कार्यकर्ता
जिला कार्यालय पर हुई संगठनात्मक बैठक, जिला प्रभारी डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
आलम की पुकार, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को आगामी 4 नवंबर को गोरखपुर में प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने और बस्ती जनपद से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
बैठक के मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी तथा क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि 4 नवंबर को गोरखपुर में आयोजित पदयात्रा में बस्ती से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर तैयारियों को गति दें, ताकि अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जा सके।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर सदैव सक्रिय रहता है। उन्होंने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों से आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता निर्धारित तिथि पर अधिक से अधिक संख्या में गोरखपुर पहुंचकर पदयात्रा को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गोरखपुर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
बैठक में पवन कसौधन, रवि सोनकर, संजय चौधरी, सुशील सिंह, राजेश पाल चौधरी, वैभव पाण्डेय, यशकांत सिंह, राम सिंगर ओझा, अरविंद पाल, संगीता जायसवाल, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, अंकुर वर्मा, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, सुरेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, नीलम गौड़, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार, विनय यादव, प्रभुदयाल वर्मा, राजेश कमलापुरी, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय पांडे राजू, विशुद्धानंद तिवारी, प्रबल मलानी, योगेंद्र सिंह, पुष्करादित्य सिंह, अरविंद सिंह, रामायण सिंह, राकेश श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, राजकुमार शुक्ल और आदित्य शर्मा सहित जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह मौजूद रहे। बैठक में बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
रिपोर्ट रिजवान खान AKP News
