विधान परिषद मतदान के मद्देनजर 23 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें और बार

 विधान परिषद मतदान के मद्देनजर 23 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें और बार

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश

बस्ती। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के मद्देनजर जनपद में शराब की सभी दुकानें और बार बंद रहेंगे।



जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना ने लोक शांति बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को जनपद में संचालित देशी शराब की समस्त थोक एवं फुटकर दुकानें, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, ताड़ी की दुकानें तथा सभी बार के अनुज्ञापन पूर्णतः बंद रहेंगे।

प्रशासन की ओर से यह कदम मतदान के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा AKP News 

Previous Post Next Post