बस्ती सॉकर लीग 1 नवंबर से, विजेता टीम को मिलेंगे 30 हजार रुपये

 बस्ती सॉकर लीग 1 नवंबर से, विजेता टीम को मिलेंगे 30 हजार रुपये

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में भिड़ेंगी टीमें, उपविजेता को मिलेगा 15 हजार रुपये का पुरस्कार

बस्ती। जिले में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बस्ती सॉकर लीग 2026 का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, कौशल और टीम भावना प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।



आयोजक विवेक पांडेय ने बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बस्ती सॉकर लीग 2026 नौ खिलाड़ियों वाली टीमों के बीच नॉकआउट प्रारूप में खेली जाने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें विभिन्न टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को 30 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आयोजकों का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, फुटबॉल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और बस्ती को फुटबॉल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है।

बस्ती सॉकर लीग के अध्यक्ष आलोक पांडेय ने प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील करते हुए खेल प्रेमियों से अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया।।

रिपोर्ट रिजवान खान AKP News 

Previous Post Next Post