PhonePe/Google Pay/YONO SBI की फर्जी Payment Receipt दिखाकर करते थे ठगी, ₹20 हजार नकद, 4 मोबाइल और अर्टिगा कार बरामद
बस्ती, ग्राहक सेवा केंद्र (CSP/CSC) संचालकों को PhonePe, Google Pay अथवा अन्य ऑनलाइन पेमेंट की फर्जी Payment Successful Receipt/Screenshot दिखाकर कैश लेकर फरार होने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को साइबर क्राइम थाना बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, ₹20,000 नकद तथा घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद की गई है।
🔴 9,090 रुपये की फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ली थी नकदी
मामला 02 सितंबर 2026 का है। वादी सुनील कुमार गुप्ता, निवासी अस्पताल चौराहा, थाना कोतवाली बस्ती की दुकान पर एक व्यक्ति ने ऑनलाइन पेमेंट किए जाने का स्क्रीनशॉट दिखाकर ₹9,090 नकद ले लिया और मौके से फरार हो गया।
बाद में खाते की जांच करने पर पता चला कि वादी के खाते में उक्त रकम आई ही नहीं थी। शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम थाना बस्ती में मु0अ0सं0 22/2026, धारा 318(4), 319(2), 61(2) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
🔴 ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ग्राहक सेवा केंद्रों पर पहुंचकर संचालक से कहते थे कि वे QR Code पर ऑनलाइन पैसा भेज रहे हैं और बदले में कमीशन काटकर उन्हें नकद रकम दे दी जाए।
इसके बाद अपने मोबाइल में PhonePe/Google Pay अथवा अन्य पेमेंट एप की Fake Payment Receipt/Screenshot, जिसमें Payment Successful दिखाई देता था, CSP संचालक को दिखाकर नकद रकम प्राप्त कर लेते थे।
जब तक संचालक अपने बैंक खाते में वास्तविक भुगतान की पुष्टि करता, तब तक आरोपी कार से मौके से फरार हो जाते थे।
🔎 अन्य घटनाओं का भी खुलासा
पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा पूर्व में काशीरामपुर, जनपद इटावा में ₹8,080 तथा फिरोजाबाद में ₹1,01,000 की इसी तरह की धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इसके अतिरिक्त अभियुक्त विशाल कुमार चौधरी के विरुद्ध वर्ष 2024 में मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर में जनरल स्टोर संचालक से ₹20,000 नकद लेकर फरार होने का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार जेल से छूटने के बाद आरोपी ने दोबारा इसी तरह की फर्जी Payment Receipt दिखाकर ठगी करना शुरू कर दिया।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त
1. विशाल कुमार चौधरी
पुत्र अजय चौधरी, निवासी लधौरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र करीब 31 वर्ष।
2. रिषभ सिंह भदौरिया
पुत्र विजय पाल सिंह भदौरिया, निवासी करौली सरकार, थाना सेन पश्चिम पारा, जनपद कानपुर देहात, उम्र करीब 21 वर्ष।
📱 बरामदगी
04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
₹20,000 नकद
01 अर्टिगा चार पहिया वाहन
⚖️ विशाल कुमार चौधरी का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 147/2024 — धारा 406, 420, 467, 468, 471 भादवि एवं 66डी आईटी एक्ट, थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर।
मु0अ0सं0 22/2026 — धारा 318(4), 319(2), 61(2) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट, साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती।
👮 साइबर क्राइम थाना टीम की कार्रवाई
गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विजय नारायन मिश्रा के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना बस्ती की टीम द्वारा की गई।
टीम में निरीक्षक भगवान सिंह, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत गौड़, जावेद खान, मनोज कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल अंगद मौर्य, पवन कुमार यादव तथा कांस्टेबल अमित कुमार झा, मो. खालिद, ईशान्त, सुधांशु, अनुपम कुमार, पीयूष, अर्पित एवं महिला कांस्टेबल रानी शामिल रहीं।
⚠️ CSP/CSC संचालकों के लिए जरूरी साइबर अलर्ट
सिर्फ Payment Successful का Screenshot देखकर नकद न दें।
किसी भी ऑनलाइन भुगतान की पुष्टि अपने बैंक खाते/बैंकिंग ऐप में वास्तविक क्रेडिट देखकर ही करें। फर्जी स्क्रीनशॉट के जरिए होने वाली ठगी से बचने के लिए भुगतान की वास्तविक प्राप्ति सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा
आलम की पुकार | AKP News
“जब भी देखें, सच देखें”
