जान से मारने की नीयत से अपहरण के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त XUV-300 बरामद

 AKP News, बस्ती में जान से मारने की नीयत से अपहरण के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त काले रंग की XUV-300 भी बरामद की है।



पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित कुमार पुत्र दिलीप कुमार, निवासी कोयला का पुरवा, रामनगर रोड, थाना कोतवाली नगर, जनपद अयोध्या, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने आरोपी को 11 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:45 बजे पटवा धर्मकांटा, एसवी मोटर्स के पास, थाना कोतवाली क्षेत्र बस्ती से गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त वाहन XUV-300, काली रंग की, वाहन संख्या UP32NX2428 भी बरामद किया गया।

📌 यह है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई 2026 को जान से मारने की नीयत से अपहरण किए जाने के संबंध में थाना वाल्टरगंज में मु0अ0सं0 170/2026 दर्ज किया गया था। मामले में धारा 140(2), 109(1), 115(2), 117(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई थी।

जांच के दौरान मामले में पूर्व से नामजद अभियुक्तों करुणेश्वर पुत्र तपसीनाथ तथा तपसीनाथ पुत्र रामप्रसाद, निवासी ग्राम करमा कला, थाना बेलहर कला, जनपद संत कबीर नगर के अलावा चार अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। इनमें करुणा शंकर, शुभम, कश्यप और रोहित शामिल बताए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी रोहित कुमार के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।

👮 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

बृजानन्द सिंह — प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली, बस्ती

उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह — चौकी प्रभारी बड़ेबन

उ0नि0 जयविन्द सिंह — चौकी प्रभारी रोडवेज

हे0का0 शैलेश शर्मा

का0 राजू यादव

का0 मुकेश साहनी

का0 हरेराम सिंह


रिपोर्ट परमानंद मिश्रा 

AKP News | आलम की पुकार

“जब भी देखें, सच देखें”

Previous Post Next Post