बस्ती। 19 सितंबर 2026 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने संयुक्त रूप से तहसील सदर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम और एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय बनाकर शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण करें। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी कलवारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा
