बस्ती। दुबौलिया थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए संबंधित पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक थाना दुबौलिया में दर्ज मु0अ0सं0 170/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त हिमांशु यादव (24 वर्ष) पुत्र रामप्रकाश यादव, निवासी पिपरी उंजी, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी 17 सितंबर 2026 को सुबह 10:25 बजे सरैया अतिबल मोड़, रामजानकी मार्ग से की गई। पुलिस ने संबंधित पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्यारेलाल, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार तथा महिला कांस्टेबल रीना वर्मा शामिल रहीं।
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा
