बस्ती: शनि मंदिर की ग्रिल तोड़कर दानपात्र से चोरी, चार बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस ने शनि मंदिर की ग्रिल तोड़कर मंदिर में प्रवेश कर दानपात्र से नकदी चोरी करने के मामले में चार बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई रकम में से ₹1,200 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 15/16 सितंबर 2026 की रात शनि मंदिर का गेट तोड़कर अंदर रखा दानपात्र चोरी कर लिया गया था। मामले में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 410/2026 के तहत धारा 305(A), 331(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित बाल अपचारियों की पहचान की। इसके बाद 17 सितंबर को थाना कोतवाली पुलिस ने अमहट कच्चा घाट पार्क से चारों बाल अपचारियों को दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया।
पुलिस का कहना है कि चोरी की गई रकम में से कुछ रुपये बाल अपचारियों द्वारा खर्च कर दिए गए थे, जबकि शेष ₹1,200 नकद बरामद कर लिए गए। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी को बाल संरक्षण गृह भेजा गया।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
पुलिस टीम में शामिल रहे—
प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह
उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद
उपनिरीक्षक जयविन्द यादव
हेड कांस्टेबल संदीप सिंह
कांस्टेबल विवेक कुमार वर्मा
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा