कप्तानगंज में भंगार की दुकान पर विवाद, चाकू लहराने से दो लोग घायल
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में भंगार तौलने को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मौके पर पहुंचे युवक ने भंगार छीलने वाला चाकू निकालकर लहराया, जिससे दुकानदार और उसके पुत्र को खरोंच आई।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को करीब 11 बजे अंडरपास स्थित अनुराग की दुकान पर भगवान प्रसाद पुत्र स्व. कन्हैया, निवासी नकटीदेई, थाना कप्तानगंज की दुकान पर नियामत पुत्र गब्बर, निवासी रतास उर्फ कप्तानगंज, भंगार तौलवा रहा था। भंगार में ईंट रखे होने की जानकारी होने पर दुकानदार और नियामत के बीच कहासुनी होने लगी।
इसी दौरान नियामत का दोस्त मुहम्मद शरीफ पुत्र मुहम्मद मकी, निवासी रतास उर्फ कप्तानगंज, मोटरसाइकिल संख्या UP51 AB 1967 से मौके पर पहुंचा और अपने दोस्त के बारे में पूछताछ करने लगा। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद दुकानदार भगवान प्रसाद और उसके पुत्र अभिषेक की मुहम्मद शरीफ से धक्का-मुक्की होने लगी।
आरोप है कि इसी दौरान मुहम्मद शरीफ ने जेब से भंगार छीलने वाला चाकू निकालकर लहराया। इससे अभिषेक के हाथ और भगवान प्रसाद के पैर में खरोंच आने की बात पुलिस ने बताई है।
मामले में भगवान प्रसाद की तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0 253/2026, धारा 118(1) बीएनएस के तहत मुहम्मद शरीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा मुहम्मद शरीफ और नियामत के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बताई गई मोटरसाइकिल UP51 AB 1967 को धारा 207 एमबी एक्ट के तहत सीज कर दिया है।
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा