₹25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के मामले में चल रहा था वांछित
बस्ती। थाना लालगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी 24 सितंबर की सुबह पिपरपाती मुस्तहकम से की गई।
पुलिस के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक लालगंज दिनेश चन्द चौधरी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा थाना लालगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 192/2026 के संबंध में कार्रवाई की गई। मुकदमे में धारा 137(2), 87, 64(2)M बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय कुमार मौर्या पुत्र स्व. विद्याराम मौर्या, निवासी ग्राम सैजनिया, थाना नियूरिया, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
अभियुक्त को 24 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे पिपरपाती मुस्तहकम से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी, उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल पवनेश कुमार सिंह तथा कांस्टेबल नीरज वर्मा शामिल रहे।
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा
