जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर जिले में पहुंचा अभियुक्त गिरफ्तार

 बस्ती। थाना पैकोलिया पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में जिला बदर की कार्रवाई की गई थी।



पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम 24 सितंबर को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने ग्राम परसागना से जिला बदर अभियुक्त अनिल कुमार चौहान पुत्र गोविन्द चौहान, निवासी परसागना, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती को सुबह करीब 7:20 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध अपर जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला मजिस्ट्रेट, बस्ती द्वारा जिला बदर की कार्रवाई करते हुए निर्धारित अवधि तक जनपद बस्ती की सीमा से बाहर रहने का आदेश पारित किया गया था। इसके बावजूद अभियुक्त जनपद की सीमा में प्रवेश कर आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय बस्ती रवाना कर दिया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार अनिल कुमार चौहान के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2019 का मु0अ0सं0 70/2019, वर्ष 2020 का मु0अ0सं0 40/2020, वर्ष 2023 का मु0अ0सं0 14/2023 तथा वर्ष 2026 का मु0अ0सं0 142/2026 शामिल है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद, उपनिरीक्षक विचित्रमणि सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल जितेन्द्र चौहान तथा कांस्टेबल शुभम कुमार साहू शामिल रहे।


रिपोर्ट परमानंद मिश्रा 

Previous Post Next Post