बस्ती। उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पाण्डेय को ‘गृह मंत्रालय, भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक’ प्रदान किया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पाण्डेय को पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिसकर्मी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन जारी रखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।
पुलिस विभाग की ओर से उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला यह सम्मान मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पाण्डेय की कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय सेवाओं की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा
AKP News
