पत्रकारों के उत्पीड़न के विरोध में बस्ती में प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

 पत्रकारों के उत्पीड़न के विरोध में बस्ती में प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

आलम की पुकार, बस्ती। नेशनल प्रेस क्लब, बस्ती के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव की अगुवाई में पत्रकारों ने दिल्ली में पत्रकारों के साथ कथित अत्याचार और दुर्व्यवहार के विरोध में आवाज बुलंद की। इस दौरान पत्रकारों ने “हमें चाहिए आजादी”, “नहीं सहेंगे उत्पीड़न”, “पत्रकार एकता जिंदाबाद” और “दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद” के नारे लगाए।



पत्रकारों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और स्वतंत्रता की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन, बस्ती को सौंपा। प्रदर्शन के माध्यम से पत्रकारों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता आवश्यक है।





नेशनल प्रेस क्लब के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने मांग की कि पत्रकारों के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

ये पत्रकार रहे मौजूद

प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान अनिल सिंह, लवकुश यादव, दिनेश कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार यादव, अनिल श्रीवास्तव, परमानन्द मिश्रा, मिर्जा जमीर अहमद, विनोद कुमार, मो. आलम, बालकृष्ण, नृपेन्द्र सिंह, दिनेश सोनकर, मो. तौफीक खां, रत्नेश श्रीवास्तव, रियाज अहमद, अवधेश कुमार सोनकर, परवेज आलम, विकास अग्रहरि, राजित राम यादव, रमाकान्त, संदीप उपाध्याय, नीरज राज, अवनि यादव, अब्बस अली खान, महेश गुप्ता, महेश प्रताप, मो. तलहा, अरविन्द सिंह, मो. शमीम खान, विजय कुमार मिश्रा, सत्यराम, सचिन कुमार कसौधन, बिन्देश यादव, शाहिद अली, राममोहन पाल, वसीम अकरम, राज श्रीवास्तव और राजेश कुमार सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट 

AKP News 

Previous Post Next Post