कचहरी परिसर में मनीष मिश्रा के नेतृत्व में चला विशेष स्वच्छता अभियान

 कचहरी परिसर में मनीष मिश्रा के नेतृत्व में चला विशेष स्वच्छता अभियान



“स्वच्छ बस्ती की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, हम सभी की है” — मनीष मिश्रा

बस्ती, 4 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर पहल सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा रविवार को जिला सत्र एवं न्यायालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा ने किया।



स्वच्छता अभियान में पहल संस्था से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर कूड़ा एकत्र किया और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर मनीष मिश्रा ने कहा, “स्वच्छ बस्ती की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सभी बस्तीवासियों की है। अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।” उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने तथा डस्टबिन का नियमित उपयोग करने की अपील की।

मनीष मिश्रा ने बताया कि कचहरी परिसर में जल्द ही 50 डस्टबिन लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए सुविधा मिल सके और स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने बताया कि यह पहल संस्था के ‘स्वच्छ बस्ती मिशन’ के तहत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शौचालय निर्माण की दिशा में भी पहल की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी से अनुमति लेकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।

मनीष मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन तक सीमित रखने के बजाय इसे निरंतर जनभागीदारी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। पहल सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी का उद्देश्य बस्ती को स्वच्छ, सुंदर और जागरूक बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ना है।

रिपोर्ट रिजवान खान 

AKP News 

Previous Post Next Post